झारखंड में राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना का दायरा बढ़ा, अब 15 लाख तक कैशलेस इलाज

Spread the love

रांची (झारखंड) : झारखंड राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत अब कर्मचारियों और उनके आश्रितों को 15 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। गुरुवार को नामकुम स्थित आईपीएच सभागार में नई बीमा अवधि के लिए Tata AIG General Insurance के साथ एमओयू साइन किया गया।