रामगढ़ (झारखंड) में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष पर निशाना, 25 अप्रैल को ‘आक्रोश पदयात्रा’ का आह्वान

Spread the love

रामगढ़ कैंट, (झारखंड : भारतीय जनता पार्टी (भारतीय जनता पार्टी) रामगढ़ जिला की ओर से गुरुवार को होटल शिवम इन के सभागार में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए रांची नगर निगम की महापौर रोशनी खलखो ने संसद में विपक्षी दलों द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को निरस्त करने के प्रयासों की कड़ी निंदा की।

महापौर ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33% आरक्षण देने वाला एक ऐतिहासिक कानून है। विपक्ष द्वारा इसे निरस्त करने का प्रयास महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है, जिसे भाजपा किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी।

उन्होंने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 25 अप्रैल 2026 को रांची में आयोजित होने वाली “नारी शक्ति आक्रोश पदयात्रा” की जानकारी देते हुए जिले की महिलाओं एवं आम नागरिकों से इसमें अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

इस मौके पर भाजपा रामगढ़ जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बबला ने कहा कि पार्टी नारी सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और विपक्ष के हर प्रयास का जवाब सड़क से लेकर सदन तक दिया जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा महामंत्री राजू चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष रेखा देवी एवं लक्ष्मी देवी, जिला आईटी संयोजक प्रवीण कुमार सोनू, मीडिया सह प्रभारी भीमसेन चौहान, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शीतल सिंह, जिला कार्यालय मंत्री सुनील प्रसाद साहू, रामगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रूपा साहू तथा मंडल उपाध्यक्ष कमलेश बेदिया सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।