रामगढ़ (झारखंड) : रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत रउता निवासी जीवन दीपक मुंडा एवं श्रीमती सपना देवी की पुत्री सिमरन मुंडा के विवाह के अवसर पर सामाजिक सहयोग का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के माध्यम से विवाह में सहयोग स्वरूप लहंगा उपलब्ध कराया गया।
इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि समाज के जरूरतमंद परिवारों की खुशियों में सहभागी बनना ही सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि सांसद मनीष जायसवाल हमेशा क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं और हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं।
वहीं नगर परिषद के सांसद प्रतिनिधि मनोज गिरी ने कहा कि समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना ही हमें एक-दूसरे से जोड़कर रखती है। ऐसे छोटे-छोटे प्रयास जरूरतमंद परिवारों के लिए काफी मायने रखते हैं और आगे भी इसी तरह लोगों के साथ खड़े रहने का प्रयास जारी रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता बिनोद प्रसाद, अजय कुमार, अमर बोदरा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नवविवाहित जोड़े को शुभाशीष देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।