बीएफसीएल रामगढ़ में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा माह 2026 का भव्य समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

Spread the love

 रामगढ़ (झारखंड) : बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों का समापन शनिवार को एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय सुरक्षा माह के दौरान कार्यस्थल पर सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कई प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें सेफ्टी क्विज, ऑन-जॉब सेफ्टी क्विज, हिंदी एवं अंग्रेजी में सेफ्टी स्लोगन प्रतियोगिता, ड्राइंग प्रतियोगिता, बेस्ट 5एस परफॉर्मर डिवीजन अवॉर्ड तथा बेस्ट सेफ्टी कॉन्शियस डिवीजन अवॉर्ड प्रमुख रहे।

समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। इंटर डिवीजन हाउसकीपिंग प्रतियोगिता में एफएडी डिवीजन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वित्तीय वर्ष 2025–2026 के लिए बेस्ट सेफ्टी कॉन्शियस परफॉर्मर का पुरस्कार सीपीपी-1 डिवीजन को दिया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।

बीएफसीएल प्रबंधन ने अपने संबोधन में कहा कि “सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है” और इस प्रकार के आयोजनों से कर्मचारियों में जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना और अधिक मजबूत होती है।

कार्यक्रम का समापन सकारात्मक सुरक्षा संस्कृति को और सुदृढ़ बनाने के संदेश के साथ किया गया।