बिना काफिले के प्रोजेक्ट भवन पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कर्मचारी व सुरक्षाकर्मी हुए हैरान

Spread the love

रांची (झारखंड)  : झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार को एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब हेमंत सोरेन बिना किसी काफिले के सीधे प्रोजेक्ट भवन पहुंच गए। आम तौर पर भारी सुरक्षा व्यवस्था और कई वाहनों के काफिले के साथ चलने वाले मुख्यमंत्री इस बार केवल एक गाड़ी से ही मंत्रालय पहुंचे।

मिली जानकारी के अनुसार, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और अन्य हालात का जायजा लेने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने यह कदम उठाया। उनके इस अचानक दौरे से प्रोजेक्ट भवन में मौजूद कर्मचारी और सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी हैरान रह गए।

मुख्यमंत्री के साथ न तो सुरक्षा कर्मियों का बड़ा दल मौजूद था और न ही पारंपरिक काफिले की व्यवस्था दिखाई दी। अचानक उनके पहुंचने से कुछ देर के लिए परिसर में हलचल का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि यह पहला मौका है जब मुख्यमंत्री इस तरह बिना काफिले के मंत्रालय पहुंचे हैं। इस घटना के बाद आम लोगों के बीच भी इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है।