राज्य कराटे चैंपियनशिप में रामगढ़ के खिलाड़ियों का दबदबा, 86 पदक जीतकर बढ़ाया रामगढ जिले का मान

Spread the love

रांची / रामगढ़ : झारखंड के रांची स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में 25 एवं 26 अप्रैल 2026 को आयोजित राज्य स्तरीय सब-जूनियर, जूनियर एवं कैडेट कराटे चैंपियनशिप का सफल समापन हुआ। यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए चयन प्रतियोगिता के रूप में आयोजित की गई थी।

इस प्रतियोगिता में रामगढ़ (झारखंड) के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 86 पदक अपने नाम किए, जिसमें 32 स्वर्ण, 26 रजत एवं 28 कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों के इस दमदार प्रदर्शन ने जिले के साथ-साथ पूरे झारखंड का मान बढ़ाया है।

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी :

नैंसी सिंह, नैतिक वत्स, मान्या सिंह, स्वायम कृष्ण सिंह, स्वायम, मनजोत कौर, नमिशा कुमारी, अर्पिता कुमारी मिश्रा, अंकित कुमार, अनीश राज, द्रिशा प्रधान, अंश कुमार, युक्ता राज, शालिनी श्री, आर्या प्रगति, काश्वी मेहता, तेजसदीप सिंह, युविका आर्यन, प्रांजल कुमार, सुबी कुमारी, कुमार उज्जवल, कार्तिक राज गुप्ता, विहान कश्यप, अरव रॉय, रूबी मुंडा, समरवीर सिंह, चिन्मय झा, चिराग झा, जिया कुमारी, आर्यन कुमार गंजू, निधि पोद्दार एवं वैभव सिन्हा।

रजत पदक विजेता खिलाड़ी :

अदिति कुमारी मिश्रा, प्रभजोत कौर, अंश अभय, अनुप्रिया कुमारी, आयुष कुमार शर्मा, आदर्श शर्मा, आदित्य सिन्हा, अभिनव कुमार, आदित्य राज सिंह, वंदना कुमारी, अविका आर्यन, रिया राज, सूर्य प्रताप यादव, स्वास्तिका गुप्ता, शमरवीर सिंह, हर्षवीर सिंह, शुर्भी कुमारी, श्रेयश कुमार पाठक, शिवम दत्ता एवं अम्बर कुमार साव।

कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी :

अभ्यांश उपाध्याय, स्वराज कुमार सिंह, अजय कुमार हांसदा, दिशा रानी, आन्या श्री, नीलाभ कुमार, गुरबाज सिंह, हर्षिता यादव, वात्सल्य दास, राघव देव मुंडा, सान्वी, तेजस झा, शुर्वी सिंह, रिया कुमारी (A), रिया कुमारी (B), शिवम जायसवाल, नयन कुमार एवं निशांत कुमार।

संघ पदाधिकारियों की प्रतिक्रिया

रामगढ़ जिला कराटे संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और बेहतर मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

संघ के महासचिव शिहान शशि पांडेय ने कहा कि खिलाड़ियों ने जिस आत्मविश्वास और समर्पण के साथ मुकाबले खेले, वह सराहनीय है। यह उपलब्धि पूरे रामगढ़ (झारखंड) के लिए गर्व का विषय है।

इस अवसर पर संघ की ओर से स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के सी.ई.ओ के.के. सिंह,अध्यक्ष हांशी मानस सिन्हा, महासचिव हेजाज असदक़ , कार्यकारी सदस्य रंजीत मेहता सहित सभी पदाधिकारियों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग एवं मार्गदर्शन से प्रतियोगिता का सफल आयोजन संभव हो सका। साथ ही, रामगढ़ जिला कराटे एसोसिएशन के पदाधिकारियों संजय सोनकर, सुमित कुमार, बिनय रंजन, रूपेश कुमार, चंदन साहनी, जोगेंद्र गंजू, मार्शल टुड्डू, शेखर कुमार, चंद्रप्रकाश उपाध्याय अन्य के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें विशेष धन्यवाद दिया गया, जिनके सहयोग, समर्पण एवं संगठनात्मक प्रयासों से खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरणा एवं उचित वातावरण प्राप्त हुआ।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी अब आगामी राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में देहरादून में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।