शिकायत के अनुसार, सिकंदर नायक अपने परिवार के साथ 25 अप्रैल को पतरातू में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात करीब तीन बजे जब वे वापस लौटे, तो घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर अलमारी का ताला भी टूटा पाया गया, जिससे चोरी की पुष्टि हुई।
पीड़ित ने बताया कि चोर घर से लगभग 1 लाख 40 हजार रुपये नकद के अलावा सोने और चांदी के कई आभूषण ले गए। चोरी हुए सामान में सोने के झुमके, मंगलसूत्र, मंगटीका, नथ, बाली, कान के आभूषण के साथ चांदी की पायल, चेन और एक ब्रेसलेट शामिल हैं। कुल मिलाकर जेवरात की कीमत करीब चार लाख रुपये आंकी गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।