रामगढ़ (झारखंड) : लंबे इंतजार के बाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदधारियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। कुल 188 सदस्यों वाली जंबो कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें रामगढ़ जिले के कई कांग्रेस नेताओं को भी अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रदेश की कैंपेन कमेटी में रामगढ़ के संजय लाल पासवान और शहजादा अनवर को शामिल किया गया है। वहीं समन्वय समिति में भी संजय लाल पासवान को स्थान दिया गया है।
महासचिव पद पर कुमार महेश सिंह, शांतनु मिश्रा, धर्मराज राम और रियाज अंसारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सचिव पद पर सीपी संतन, राजकुमार यादवऔर मुन्ना पासवान को जगह मिली है।
संयुक्त सचिव के रूप में रणधीर गुप्ता और जकाउल्लाह को नियुक्त किया गया है, जबकि पीसीसी समन्वयक के तौर पर बलजीत सिंह बेदी को कमेटी में शामिल किया गया है।
इसके साथ ही पॉलिटिकल अफेयर कमेटी में रामगढ़ की विधायक ममता देवी और शहजादा अनवर को भी स्थान दिया गया है।