भाजपा नेता अजीत गुप्ता ने तीन राज्यों में जीत को बताया ऐतिहासिक, प्रधानमंत्री मोदी व अमित शाह का जताया आभार

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : भाजपा नेता अजीत गुप्ता ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए की जीत को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया।

अजीत गुप्ता ने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और भरोसे की जीत है। उन्होंने कहा कि जो सरकार जनहित और राष्ट्रहित में कार्य करती है, वही आगे बढ़ती है और जनता का समर्थन प्राप्त करती है।

पश्चिम बंगाल के संदर्भ में उन्होंने कहा कि वहां की जनता ने तानाशाही और गुंडाराज के माहौल के खिलाफ निर्भीक होकर मतदान किया तथा भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत दिलाई। इसके लिए उन्होंने बंगाल की जनता का आभार प्रकट किया।

उन्होंने देशवासियों को इस जीत के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जनादेश देश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।