रांची (झारखंड) : गोमिया के पूर्व विधायक व राज्य के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह पिछले करीब दस दिनों से गंभीर रूप से बीमार हैं और अस्पताल में इलाजरत हैं। बीते मंगलवार को उन्हें बेहतर इलाज के लिए पल्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इससे पहले वे बोकारो के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन थे।
बुधवार को राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद अस्पताल पहुंचे और माधवलाल सिंह का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी ली और बेहतर एवं समुचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि माधव बाबू शीघ्र स्वस्थ हों और पुनः समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाएं।