प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन फैक्ट्री मेडिकल ऑफिसर डॉ. लेखराज द्वारा किया गया। इस दौरान कर्मचारियों को बेसिक सीपीआर तकनीक, आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रक्रिया और प्राथमिक जीवन रक्षक उपायों की जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण में व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया, ताकि प्रतिभागी वास्तविक परिस्थितियों में आवश्यक कौशल का उपयोग कर सकें।
कार्यक्रम में कंपनी के विभिन्न विभागों और इकाइयों के कर्मचारियों ने भाग लिया। अंतिम सत्र सेंट्रल ट्रेनिंग हॉल में आयोजित हुआ, जहां प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से प्रशिक्षण में हिस्सा लिया।
कंपनी प्रबंधन ने कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। प्रबंधन के अनुसार सीपीआर का प्रशिक्षण केवल कार्यस्थल ही नहीं, बल्कि बाहर किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाने में भी सहायक हो सकता है।
कंपनी ने भविष्य में भी सुरक्षा और जागरूकता से जुड़े ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी रखने की प्रतिबद्धता जतायी।