राष्ट्रपति तक पहुँची जादूगोड़ा यूरेनियम खनन की पीड़ा, रामगढ़ के सरकारी वकील संजीव कुमार अंबष्ठा की याचिका पर झारखंड सरकार से मांगी गई कार्रवाई रिपोर्ट

Spread the love

रामगढ़ कैंट (झारखंड) : पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा यूरेनियम खनन क्षेत्र में आदिवासी समुदायों के स्वास्थ्य, पर्यावरण और विस्थापन से जुड़े गंभीर मुद्दे अब राष्ट्रपति भवन तक पहुंच गये हैं। रामगढ़ निवासी एवं सरकारी वकील संजीव कुमार अंबष्ठा द्वारा भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजी गयी विस्तृत याचिका पर राष्ट्रपति सचिवालय ने संज्ञान लिया है। राष्ट्रपति भवन के अवर सचिव लक्ष्मी महाराबूशनम् ने इस मामले में झारखंड के मुख्य सचिव को ई-मेल भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने तथा की गयी कार्रवाई की सूचना सीधे याचिकाकर्ता को उपलब्ध कराने को कहा है।