गोमिया के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का निधन, झारखंड में शोक की लहर

Spread the love

रांची, झारखंड : माधव लाल सिंह का निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के पल्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

माधव लाल सिंह, जिन्हें लोग स्नेह से माधव बाबू के नाम से जानते थे, गोमिया  विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक चुने गए थे। उन्होंने एक बार अविभाजित बिहार सरकार और एक बार झारखंड  सरकार में मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई थी।

वे अपने सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, जनसरोकारों और क्षेत्र में मजबूत जनाधार के लिए व्यापक रूप से लोकप्रिय थे। उनके निधन की खबर से गोमिया, बोकारो जिला सहित पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई है।

माधव बाबू के समर्थक, शुभचिंतक और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता रांची पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

झारखंड की राजनीति में माधव लाल सिंह का योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा।