अपहरण और रंगदारी मामले का आरोपी गिरफ्तार, पतरातू के मो. जमीर को पुलिस ने दबोचा

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : पतरातू थाना क्षेत्र में अपहरण और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी मो. जमीर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बुधवार को रामगढ़ न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

पुलिस के अनुसार, वादी विकाश कुमार सिंह (उम्र करीब 32 वर्ष), पिता द्वारिका सिंह, निवासी भास्कर कॉम्प्लेक्स, फ्लैट नंबर 402, कांके थाना क्षेत्र, जिला रांची ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 12 मई 2026 को उनका अपहरण कर उनसे रंगदारी की मांग की गई थी। इस मामले में पतरातू (भुरकुंडा) थाना कांड संख्या 264/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

गुप्त सूचना पर घर से हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि मामले का नामजद आरोपी अपने घर पर मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम ने न्यू मार्केट पतरातू स्थित उसके आवास पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार मो. जमीर के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें:

  1. CID थाना कांड संख्या 02/2024

  2. पतरातू थाना कांड संख्या 201/2022

  3. पतरातू थाना कांड संख्या 220/2022

इन मामलों में धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी और एनआई एक्ट से संबंधित आरोप शामिल हैं।

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

गिरफ्तारी अभियान में निम्न पुलिसकर्मियों ने भाग लिया :

  • उपेन्द्र कुमार, भुरकुंडा ओपी प्रभारी 

  • बिनोद कुमार

  • अन्य सशस्त्र बल के जवान

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।