रामगढ़ कैंट (झारखंड : शहर के झंडा चौक निवासी प्रमोद कुमार गुप्ता ने अपने दो बैंक खातों से अवैध रूप से धन निकासी किए जाने के संबंध में रामगढ़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधियों ने कुल 1 लाख 63 हजार 1 रुपये की ठगी कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 मई को दोपहर करीब एक बजे उन्हें अपने State Bank of India (एसबीआई) रामगढ़ शाखा स्थित खाते से 98,001 रुपये निकाले जाने की सूचना मिली। इसके कुछ ही मिनट बाद, दोपहर लगभग 1:07 बजे Bank of India रामगढ़ शाखा में उनके दूसरे खाते से 65,000 रुपये भी निकाल लिए गए।
पीड़ित के अनुसार, दोनों खातों से कुल 1,63,001 रुपये की अनधिकृत निकासी हुई है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।