रामगढ़ कैंट (झारखंड) : रामगढ़ छावनी स्थित प्रधान डाकघर में शनिवार को एसआरसी डाकघर में कार्यरत डाकिया जोगेश्वर कुमार दास के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान डाकपाल जाशिम खान ने की, जबकि मंच संचालन जिला उपडाक मंडल के विपणन कार्यकारी रविशंकर राय ने किया।
समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने जोगेश्वर कुमार दास के लंबे सेवाकाल को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की तथा उनके स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रधान डाकपाल जाशिम खान ने कहा कि जोगेश्वर कुमार दास ने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और स्वच्छ छवि के साथ विभागीय दायित्वों का निर्वहन किया। उनका कार्यकाल अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
विपणन कार्यकारी रविशंकर राय ने भी उनके समर्पण और सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि विभाग को उनके अनुभवों का लाभ लंबे समय तक मिलता रहा है। सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका मार्गदर्शन सभी के लिए उपयोगी रहेगा।
समारोह में सहायक डाकपाल रामेश्वर प्रसाद, रामखेलावन चौधरी, अरुण कुमार सिंह, दिलीप कुमार, चंद्रशेखर प्रसाद, सुबोध कुमार, रोहित कुमार, कृपेश सिंह, संतोष कुमार, अंकित कुमार, चंदन कुमार महतो, राज कपूर कुमार, आदर्श अनिकेत, प्रिया वर्णवाल, बबीता कुमारी, त्रिदेव प्रियदर्शी, पंकज कुमार, रंजीत रजवार, शुभम सौरभ, सौरभ कुमार, अमन कुमार, रंजन कुमार, शंभू दत्त सिंह, जयवंत भोक्ता, रिमझिम कुमारी, बीरबल मांझी, अवधेश कुमार, वासुदेव कुमार, बिट्टू कुमार, विकास राय, पीयूष कुमार, गंभीर करमाली, सुशील कुमार शाह, राहुल कुमार, शमीम अंसारी, संतोष मुंडा, अरे लाल महतो, शुक्र मुंडा, अभिषेक कुमार, अर्जुन कुमार, मंटू कुमार, चंदन कुमार, राम कुमार, अरविंद कुमार, किशोर राम सहित बड़ी संख्या में डाक विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में जोगेश्वर कुमार दास को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान भेंट कर उनकी सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने उनके जीवन के नए चरण के लिए शुभकामनाएं दीं।