रामगढ़ कैंट (झारखंड) :ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान के विरोध में रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय के समक्ष बुधवार को प्रस्तावित भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) का धरना-प्रदर्शन पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता अमन राजा के आकस्मिक निधन के कारण स्थगित कर दिया गया है।
रामगढ़ कैंट भाजपा अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेयने जानकारी देते हुए बताया कि दुख की इस घड़ी में पार्टी ने सर्वसम्मति से कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अमन राजापार्टी के निष्ठावान और ऊर्जावान कार्यकर्ता थे। उनके असामयिक निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है।
सुशांत कुमार पांडेय ने बताया कि स्थगित धरना-प्रदर्शन अब 21 मई 2026 को सुबह 10:00 बजे से पूर्व निर्धारित स्थान, रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय कार्यालय के समक्ष आयोजित किया जाएगा। इसमें ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर पार्टी कार्यकर्ता विरोध दर्ज करेंगे।
उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं, मंडल पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों और सक्रिय कार्यकर्ताओं से 21 मई के कार्यक्रम में समय पर पहुंचने का आग्रह किया है।