रामगढ़ (झारखंड) : आलोक रंजन ने 30वें एसडीपीओ के रूप में संभाला पदभार

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : डीएसपी आलोक रंजन ने गुरुवार को रामगढ़ के 30वें एसडीपीओ के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों से मुलाकात कर स्थानीय समस्याओं की जानकारी लेना और क्षेत्र में होने वाली आपराधिक गतिविधियों की समीक्षा करना होगी।

नवपदस्थापित एसडीपीओ आलोक रंजन ने कहा कि अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस आम जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।

पदभार ग्रहण के दौरान रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे, यातायात प्रभारी गजेंद्र पांडे सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

बताया गया कि इससे पूर्व आलोक रंजन बोकारो में सिटी डीएसपी के पद पर कार्यरत थे।