रांची (झारखंड) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्व. दुर्गा सोरेन को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Spread the love

रांची (झारखंड) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गुरुवार को मुख्यमंत्री नामकुम के लोवाडीह स्थित स्मारक स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने स्व. दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि स्व. दुर्गा सोरेन ने अलग झारखंड राज्य के निर्माण और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के कमजोर वर्गों और राज्य के विकास के लिए समर्पित कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा सोरेन संघर्षशील, दूरदर्शी और जनभावनाओं से जुड़े नेता थे। उनका जीवन सामाजिक न्याय और जनकल्याण के मूल्यों पर आधारित था। उन्होंने कहा कि उनके विचार और आदर्श आज भी युवाओं और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड राज्य का सपना ऐसे ही समर्पित नेताओं के संघर्ष की बदौलत साकार हुआ है। उन्होंने स्व. दुर्गा सोरेन को कर्मठ नेता बताते हुए कहा कि राज्य के लोगों को उन पर गर्व है।

इस दौरान कई जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने भी स्मारक स्थल पहुंचकर स्व. दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके योगदान को याद किया।