रामगढ़ कैंट, झारखंड : श्री मारवाड़ी सत्यनारायण मंदिर एवं धर्मशाला संस्था के सत्र 2026-28 के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। संस्था की 11 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति के गठन के लिए आगामी 16 जून 2026 को मतदान कराया जाएगा।
संस्था के चुनाव में कुल 1433 सदस्य मतदान करेंगे, जिनमें 1162 आजीवन सदस्य और 271 साधारण सदस्य शामिल हैं। खास बात यह है कि कुल मतदाताओं में लगभग 500 महिला सदस्य भी शामिल हैं।
चुनाव अधिसूचना के अनुसार नामांकन पत्र वितरण और जमा करने की प्रक्रिया 25 एवं 26 मई 2026 को रात्रि 8:15 बजे से 9:30 बजे तक संपन्न होगी। नामांकन पत्रों की जांच 27 मई को की जाएगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 28 मई निर्धारित की गई है। प्रत्याशियों की अंतिम सूची 30 मई को चुनाव पदाधिकारियों द्वारा प्रकाशित की जाएगी।
यदि आवश्यक हुआ तो मतदान 16 जून 2026 को मारवाड़ी धर्मशाला प्रांगण, रामगढ़ में कराया जाएगा।
चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुख्य चुनाव पदाधिकारी के रूप में गोविंद पी मेवाड़ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं चुनाव समिति में श्याम सुंदर परशुरामपुरिया, रमेश बौदिया, किशोर जाजू और उमेश राजगढ़िया शामिल हैं।