धनंजय कुमार पुटूस का 39वां जनता दरबार संपन्न, सड़क, बिजली और साइबर फ्रॉड की समस्याएं उठीं

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस द्वारा रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में आयोजित 39वां जनता दरबार सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जनता दरबार में क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों एवं वार्डों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे।

जनता दरबार में मुख्य रूप से सड़क निर्माण एवं मरम्मत, नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, पेयजल, बिजली तथा साइबर फ्रॉड से संबंधित शिकायतें सामने आईं। कई लोगों ने ऑनलाइन ठगी और बैंक खातों से अवैध निकासी से जुड़ी समस्याओं को विस्तारपूर्वक रखा।

इस अवसर पर धनंजय कुमार पुटूस ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने साइबर फ्रॉड की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान लिंक, कॉल या ओटीपी को साझा करने से बचना चाहिए तथा किसी प्रकार की ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन और स्थानीय प्रशासन को सूचना देनी चाहिए।

धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि जनता दरबार केवल समस्याएं सुनने का मंच नहीं, बल्कि समाधान सुनिश्चित करने का माध्यम है। क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और हर व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए वे निरंतर कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।