रामगढ़, झारखंड :शहर की विभिन्न मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज 28 मई 2026 को अदा की जाएगी। इस संबंध में अंजुमन असलाहुल मुस्लिमीन, गोलपार रामगढ़ कैंट द्वारा नमाज का समय जारी किया गया है।
जारी सूची के अनुसार सौंदागढ़ जामा मस्जिद में सुबह 7 बजे, दुसाध मोहल्ला कादरी मस्जिद में 7:15 बजे, रामगढ़ बस स्टैंड स्थित इब्राहिम मस्जिद में 7:30 बजे तथा कर्बला मोहल्ला एकरा मस्जिद में 7:30 बजे नमाज अदा की जाएगी।
इसके अलावा गोलपार जामा मस्जिद में सुबह 7:30 बजे, नईसराय ईदगाह में 7:45 बजे, सर सैयद कॉलोनी कूबा मस्जिद में 7:15 बजे, कांकेबार नूरी मस्जिद में 7:30 बजे तथा नईसराय अक्सा मस्जिद में 7:30 बजे ईद-उल-अजहा की नमाज होगी।
अंजुमन असलाहुल मुस्लिमीन ने सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों से तय समय पर नमाज अदा करने की अपील की है।