रामगढ़, झारखंड : रामगढ़ कैंट प्रधान डाकघर में मोहम्मद जसीम खान ने पोस्ट मास्टर के पद पर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रधान डाकघर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। डाकघर परिवार की ओर से उन्हें बुके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
मोहम्मद जसीम खान इससे पहले धनबाद में कार्यरत थे। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि वह प्रधान डाकघर के सभी कर्मचारियों को साथ लेकर डाक विभाग की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधान डाकघर में आने वाले सभी ग्राहकों को डाकघर की हर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर ग्राहक सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि डाक विभाग राष्ट्रहित, विभाग हित एवं कर्मचारी हित में कार्य करता है और सभी डाककर्मी पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्राहकों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर रामगढ़ जिला सब डिवीजन मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रविशंकर राय, सहायक डाकपाल रामेश्वर प्रसाद, रामखेलावन चौधरी, नरेंद्र सिंह, अरुण कुमार सिंह, दिलीप कुमार, चंद्रशेखर प्रसाद, संतोष कुमार, अंकित कुमार, चंदन कुमार महतो, राज कपूर कुमार, आदर्श अनिकेत, प्रिया वर्णवाल, बबीता कुमारी, त्रिदेव प्रियदर्शी, पंकज कुमार, रंजीत रजवार, शुभम सौरभ, सौरभ कुमार, अमन कुमार, रंजन कुमार, शंभू दत्त सिंह, जयवंत भोक्ता, रिमझिम कुमारी, बीरबल मांझी, अवधेश कुमार, वासुदेव कुमार, बिट्टू कुमार, विकास राय, पीयूष कुमार, गंभीर करमाली, सुशील कुमार शाह, शमीम अंसारी, संतोष मुंडा, अरे लाल महतो एवं शुक्र मुंडा समेत कई डाक कर्मचारी मौजूद थे।
सभी कर्मचारियों ने नवपदस्थापित पोस्ट मास्टर मोहम्मद जसीम खान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में डाक विभाग की सेवाएं और बेहतर होंगी।