झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजय पांडेय का रामगढ़ में भव्य स्वागत

Spread the love

रामगढ़ कैंट, झारखंड :  झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के उपाध्यक्ष संजय पांडेय के रामगढ़ आगमन पर जिले के खेल प्रेमियों एवं क्रिकेट प्रेमियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा रामगढ़ में खेल गतिविधियों के विकास को लेकर चर्चा की।

स्वागत समारोह के दौरान खेल प्रेमियों ने श्री पांडेय का अभिनंदन करते हुए झारखंड में क्रिकेट के विकास एवं खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में उनके योगदान की सराहना की। उपस्थित लोगों ने रामगढ़ जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने तथा क्रिकेट सुविधाओं के विस्तार को लेकर भी अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर राहुल मजूमदार, राजेंद्र कुमार, अधिवक्ता पवन कुमार, दीपक सिंह, संतोष लाला, मनोज सिंह, जितेंद्र कुमार, राजीव कुमार, रविंद्र सिंह एवं मृत्युंजय केशरी सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और उपस्थित लोगों ने भविष्य में रामगढ़ में खेल एवं क्रिकेट गतिविधियों को और अधिक प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।