शनिवार छह जून  से बढ़ेगा बसों का किराया, अन्य जिलों में भी बढ़ोतरी की तैयारी

Spread the love

रांची : झारखंड में बस यात्रियों के लिए आज से सफर महंगा हो गया है। बस ओनर एसोसिएशन रांची ने डीजल, टायर, लुब्रिकेंट, यूरिया, इंश्योरेंस, चेसिस और स्पेयर पार्ट्स की बढ़ती कीमतों का हवाला देते हुए बस किराए में वृद्धि की घोषणा की है। नई दरें 6 जून 2026 (शनिवार) से लागू हो गई हैं।

एसोसिएशन के अनुसार परिचालन लागत में लगातार वृद्धि के कारण किराया संशोधन आवश्यक हो गया था। रांची के बाद अब राज्य के अन्य जिलों में भी बस किराया बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। परिवहन व्यवसाय से जुड़े संगठनों और बस संचालक यूनियनों द्वारा जल्द ही अपने-अपने क्षेत्रों के लिए नए किराया प्रस्ताव जारी किए जा सकते हैं।

बढ़े हुए किराए की पूरी सूची

रूट पुराना किराया नया किराया
रांची – दुर्गापुर ₹350 ₹420
रांची – आसनसोल ₹300 ₹360
रांची – धनबाद ₹250 ₹300
रांची – बोकारो ₹200 ₹240
रांची – जैनामोड़ ₹180 ₹220
रांची – पेटरवार ₹150 ₹180
रांची – गोला ₹130 ₹160
रांची – रामगढ़ ₹100 ₹120
रांची – फुसरो ₹200 ₹250
रांची – खूंटी ₹80 ₹90
रांची – डोड़या ₹90 ₹100
रांची – तोरपा ₹100 ₹120
रांची – रनिया ₹150 ₹180
रांची – सोडे ₹180 ₹200
रांची – मनोहरपुर ₹250 ₹280
रांची – लछरागढ़ ₹200 ₹240
रांची – जलडेगा ₹250 ₹300
रांची – बानो ₹200 ₹240
रांची – सिमडेगा (लोकल) ₹230 ₹270
रांची – सिमडेगा (नॉन स्टॉप) ₹260 ₹300
रांची – मरचा ₹120 ₹130
रांची – पोकला ₹120 ₹140
रांची – कामडारा ₹130 ₹150
रांची – बसिया ₹150 ₹180
रांची – कोलेबिरा ₹180 ₹200
रांची – पालकोट ₹170 ₹200
रांची – गुमला ₹150 ₹180
रांची – सिसई ₹180 ₹200
रांची – कुम्हारी ₹150 ₹200
रांची – कुरकुरा ₹150 ₹200
रांची – तपकारा ₹120 ₹140
रांची – रामपुर ₹180 ₹210
रांची – राउरकेला ₹400 ₹450
रांची – लोधमा ₹200 ₹240
रांची – जशपुर ₹250 ₹300
रांची – कुनकुरी ₹300 ₹350
रांची – पत्थलगांव ₹350 ₹400
रांची – कंसाबेल ₹400 ₹450
रांची – शक्ति ₹600 ₹700
रांची – कोरबा ₹700 ₹820
रांची – नारायणपुर ₹330 ₹360
रांची – बगीचा ₹400 ₹480
रांची – बतौली ₹450 ₹500
रांची – अंबिकापुर ₹500 ₹600
रांची – मांडर ₹50 ₹60
रांची – बिजुपाड़ा ₹60 ₹70
रांची – मदरसा ₹70 ₹85
रांची – कुड़ू ₹100 ₹120
रांची – लोहरदगा ₹105 ₹125
रांची – घाघरा ₹120 ₹140
रांची – सासाराम ₹500 ₹600
रांची – चंदवा ₹150 ₹160
रांची – बालूमाथ ₹180 ₹200
रांची – चतरा ₹280 ₹330
रांची – जोरी ₹300 ₹360
रांची – हंटरगंज ₹340 ₹390
रांची – डोभी ₹400 ₹470
रांची – औरंगाबाद ₹450 ₹550
रांची – लातेहार ₹180 ₹200
रांची – सतबरवा ₹220 ₹250
रांची – मनिका ₹250 ₹280
रांची – डाल्टनगंज ₹300 ₹350
रांची – गढ़वा ₹350 ₹400
रांची – भवनाथपुर ₹420 ₹480
रांची – नगर उंटारी ₹400 ₹460

यात्रियों पर बढ़ेगा बोझ

किराए में हुई इस वृद्धि से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। वहीं बस संचालकों का कहना है कि बढ़ती लागत को देखते हुए यह फैसला मजबूरी में लिया गया है।