रामगढ़ में बेलगाम अपराधी : वायुसेना अधिकारी की पत्नी के गले पर चाकू रखकर दिनदहाड़े चेन लूटी, पुलिस की ‘प्रहरी योजना’ पर उठे सवाल

Spread the love

रामगढ़ कैंट, झारखंड : जिले में चेन छिनतई और बाइक चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं ने आम लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शनिवार सुबह रामगढ़ शहर के बीचों-बीच किला मंदिर के समीप चाकू की नोक पर एक महिला से सोने की चेन लूट लेने की सनसनीखेज घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही वारदातों से जिले में महिलाओं के बीच भय और लोगों में भारी आक्रोश का माहौल है।