रामगढ़ (झारखंड) में मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान का शुभारंभ

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : उपायुक्त  ऋतुराज के मार्गदर्शन में निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी की रोकथाम के उद्देश्य से जागरूकता अभियान-2026 के तहत गुरुवार को जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला समाज कल्याण विभाग, रामगढ़ और झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS), रामगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।