रामगढ़ (झारखंड) में मतदाता मैपिंग कार्य तेज करने के निर्देश, 13 से 15 जून तक लगेंगे विशेष शिविर

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में गुरुवार को गूगल मीट के माध्यम से 22-बड़कागांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र एवं 23-रामगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ERO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (AERO) तथा 70 प्रतिशत से कम मतदाता मैपिंग करने वाले बीएलओ सुपरवाइजरों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।