जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में रामगढ़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रामगढ़ मो. तौफीकुल हसन के मार्गदर्शन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रामगढ़ के तत्वावधान में शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय तथा इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से सिविल कोर्ट के सम्मेलन कक्ष में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर व्यवहार न्यायालय के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-प्रथम विशाल श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आरती माला, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अरविंद कच्छप, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) शैलेन्द्र द्विवेदी, ताबिंदा खान, उत्तम सागर राणा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार, प्रधान न्यायाधीश चेंज चेंज बोर्ड आलोक सिंह, अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी हरित तिवारी एवं सिविल जज (जूनियर डिवीजन) आराध्या सिंह सरदार सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शिविर में न्यायिक पदाधिकारियों, न्यायालय कर्मियों, अधिवक्ताओं, झालसा के पारा लीगल वॉलंटियर्स तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा एवं समाज में मानवता और सेवा की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

सिविल सर्जन रामगढ़ अनिल कुमार, रामगढ अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, सदर अस्पताल के पैथोलॉजिस्ट डॉ. निशात अहमद, डॉ. स्वेच्छा शेखर, लैब तकनीशियन उपेन्द्र कुमार साहू, अजीत कुमार रजक, संजू कुमारी, ट्रेनी राहुल कुमार, चालक मिथुन कुमार कुशवाहा तथा इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के सभापति अनूप  कुमार, सचिव इंद्रपाल सिंह सैनी, रंजीत लाल अग्रवाल, स्पर्श संस्था के अध्यक्ष विवेकानंद वर्मा, शेखर कुमार डोंगी सहित अन्य लोगों ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

कार्यक्रम के दौरान रक्तदान के महत्व, सुरक्षित रक्त की उपलब्धता तथा नियमित रक्तदान से होने वाले लाभों के संबंध में भी जागरूकता प्रदान की गई। उपस्थित सभी लोगों से समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले सिविल सर्जन कार्यालय, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी तथा सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।