साईं मंदिर स्थापना दिवस पर शांतिधारा फाउंडेशन ने भेंट किए 108 किलो चावल

Spread the love

रामगढ़, झारखंड: सामाजिक सेवा के लिए समर्पित शांतिधारा फाउंडेशन ने अपने स्थायी प्रकल्प “चावल सेवा” के तहत गोला रोड स्थित राधाकृष्ण कॉलोनी के श्री साईं मंदिर में 108 किलोग्राम चावल समर्पित किया। यह सहयोग मंदिर में आयोजित होने वाले स्थापना दिवस समारोह और महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम के लिए प्रदान किया गया।

मंदिर के पुजारी राजेश पांडेय ने बताया कि श्री साईं मंदिर का 16वां स्थापना दिवस समारोह तीन दिनों तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को होगा। समापन अवसर पर दोपहर 12:30 बजे से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मंदिर में प्रत्येक गुरुवार को नियमित रूप से खिचड़ी महाप्रसाद का आयोजन किया जाता है, जिसमें श्रद्धालु शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करते हैं।

शांतिधारा फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुरेश पी. अग्रवाल ने कहा कि संस्था समय-समय पर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के अन्नक्षेत्रों, दिव्यांग विद्यार्थियों के आवासीय विद्यालयों, वृद्धाश्रमों तथा अनाथालयों में चावल और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराती है। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और परोपकार की भावना को बढ़ावा देते हैं।

इस अवसर पर फाउंडेशन के कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद लाल अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य पदम चंद जैन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।