झारखंड : राज्यकर्मियों को हिंदी टाइपिंग प्रशिक्षण लेने का निर्देश

Spread the love

रांची (झारखंड) : झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने सभी राज्यकर्मियों को हिंदी टाइपिंग का प्रशिक्षण लेने का निर्देश दिया है। इस संबंध में विभाग के सचिव प्रवीण टोप्पो ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, विभागाध्यक्षों, प्रमंडलीय आयुक्तों एवं उपायुक्तों को पत्र भेजा है।