रामगढ़ (झारखंड) :इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ ने अपने उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों, अनुशासित कार्यशैली और टीम भावना के दम पर वार्षिक सम्मान समारोह में सभी आठ प्रमुख श्रेणियों में प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। क्लब की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से सदस्यों में हर्ष का माहौल है।
क्लब को बेस्ट क्लब का सर्वोच्च सम्मान मिलने के साथ-साथ बेस्ट फाइल कीपिंग तथा पांच सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट्स के लिए भी प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा क्लब के पदाधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए व्यक्तिगत सम्मान से भी नवाजा गया।
इन श्रेणियों में मिला सम्मान
बेस्ट क्लब
बेस्ट फाइल कीपिंग
पांच सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट्स के लिए प्रमाण-पत्र
आउटस्टैंडिंग प्रेसिडेंट – नमिता श्रॉफ
एफिशिएंट सेक्रेटरी – जनेशा वडेरा
एफिशिएंट ट्रेजरर – मेघा बगारिया
बेस्ट आईएसओ – निधि चौधरी
बेस्ट एडिटर – नीरू साहनी
क्लब की अध्यक्षा नमिता श्रॉफ ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ये पुरस्कार केवल ट्रॉफियां नहीं हैं, बल्कि पूरे वर्ष क्लब के सभी सदस्यों द्वारा किए गए अथक परिश्रम, समर्पण, एकजुटता और सेवा भावना का सम्मान हैं।
उन्होंने क्लब के प्रत्येक सदस्य का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सदस्यों के विश्वास, सहयोग और निरंतर उत्साहवर्धन ने टीम को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आत्मविश्वास दिया। यही सामूहिक प्रयास इस ऐतिहासिक सफलता की सबसे बड़ी ताकत बना।
इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ परिवार ने इस उपलब्धि पर सभी सदस्यों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि भविष्य में भी क्लब इसी समर्पण, सामाजिक सरोकार और सेवा भावना के साथ समाजहित में कार्य करता रहेगा।