रामगढ़ (झारखंड) : रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत बलसगरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में रामगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने मानवीय सूचना, स्थानीय लोगों से पूछताछ और घटना से जुड़े वीडियो फुटेज के आधार पर छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, जबकि मामले का अनुसंधान जारी है। एसपी संजय कुमार लुणायत ने बुधवार को पत्रकार सम्मेलन का आयोजन कर जानकारी दी ।
क्या है मामला
पुलिस के अनुसार, 30 जून 2026 की सुबह करीब 8:40 बजे मांडू थाना को सूचना मिली कि बलसगरा गांव में लगभग 11 डीसीमल जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों द्वारा बालेश्वर पटेल (पिता- जनकू महतो), निवासी रखोह, थाना मांडू, जिला रामगढ़, जो वर्तमान में गिरिडीह जिला के सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में पदस्थापित थे, के साथ मारपीट की जा रही है।
सूचना मिलते ही मांडू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल बालेश्वर पटेल को इलाज के लिए सदर अस्पताल, रामगढ़ भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पत्नी के आवेदन के आधार पर मांडू थाना कांड संख्या-151/2026 दिनांक 30 जून 2026 दर्ज किया गया। घटना की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल (FSL) रांची की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य भी एकत्र किए।
विशेष टीम का गठन कर हुई कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (रामगढ़) के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने लगातार छापेमारी, तकनीकी जांच, वीडियो फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम, पिता/पति का नाम एवं पता
-
संतोष कुमार साव उर्फ पम्पम (उम्र 35 वर्ष)
-
पिता: रामू साव
-
निवासी: मांडू, जिला रामगढ़
-
-
साधु साव उर्फ ज्ञानी (उम्र 72 वर्ष)
-
पिता: स्वर्गीय चन्दन साव
-
निवासी: मांडू, जिला रामगढ़
-
-
शकुन्तला देवी (उम्र 60 वर्ष)
-
पति: रामू साव
-
निवासी: मांडू, जिला रामगढ़
-
-
रूबी कुमारी
-
पति: संतोष कुमार साव
-
निवासी: इचाग, थाना मांडू, जिला रामगढ़
-
-
विनय कुमार (उम्र 24 वर्ष)
-
पिता: नन्दू प्रसाद
-
निवासी: पथेरा, थाना मुरहूलहैंड, जिला चतरा
-
-
पूजा कुमारी (उम्र 36 वर्ष)
-
पति: संदीप कुमार
-
निवासी: सुभाष कॉलोनी, मानगो, थाना मानगो, जिला जमशेदपुर
-
-
लक्ष्मी देवी उर्फ डॉली कुमारी (उम्र 25 वर्ष)
-
पति: बसंत अग्रवाल
-
निवासी: बगदारा, कतरास, थाना राजगंज, जिला धनबाद
-
घटना में जब्त सामान
खून लगा ईंट का टुकड़ा।
खून लगा बांस का डंडा।
छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी
पुलिस निरीक्षक रजत कुमार – मांडू अंचल
पुलिस अवर निरीक्षक (थाना प्रभारी) रतनन्द कुमार – मांडू थाना
पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार – ओपी प्रभारी, वेस्ट बोकारो
पुलिस अवर निरीक्षक आकाशदीप कुमार सिंह – ओपी प्रभारी, कुज्जू
सहायक अवर निरीक्षक राम महतो – मांडू थाना
सहायक अवर निरीक्षक दामोदर राम – मांडू थाना
महिला पुलिस बल एवं सशस्त्र पुलिस बल के जवान
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और अनुसंधान के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।