भुरकुंडा मुठभेड़ के बाद पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, कुजू से एक और आरोपी गिरफ्तार; कुल 4 पिस्टल, 82 कारतूस बरामद

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड): भुरकुंडा में मुठभेड़ के दौरान अपराधी शिवराज राम उर्फ शिवा डोम के घायल होने और गिरफ्तारी के बाद रामगढ़ पुलिस ने मामले में दूसरी बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त कार्रवाई में कुजू से एक और आरोपी आरिज आलम उर्फ टिंकू को गिरफ्तार किया गया। दोनों कार्रवाइयों में अब तक कुल 4 देसी पिस्टल, 8 मैगजीन, 82 जिंदा कारतूस, एक पिस्टल होल्स्टर और 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। उक्त जानकारी एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने पत्रकार सम्मेलन का आयोजन कर दिया ।