रामगढ़ (झारखंड) : रामगढ़ के बिजुलिया तालाब रोड निवासी एवं सुधा दूध विक्रेता प्रवीण कुमार सिंह ऑनलाइन साइबर ठगी का शिकार हो गए। साइबर अपराधियों ने कथित “डॉक्टर अपॉइंटमेंट.apk” फाइल के माध्यम से उनके बैंक खाते से ₹3,30,211.89 की अवैध निकासी कर ली। मामले को लेकर रामगढ़ साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
शिकायत के अनुसार, 8 जुलाई 2026 को अपराधियों ने पीड़ित के मोबाइल में फर्जी APK फाइल इंस्टॉल कराकर बैंक खाते से छह अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए रुपये निकाल लिए। निकाली गई राशि का विवरण इस प्रकार है—
-
₹49,999.73
-
₹49,999.19
-
₹1,00,000.00
-
₹40,000.00
-
₹49,999.98
-
₹40,212.99