रामगढ़ (झारखंड) :भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रामगढ़ जिला की मासिक बैठक शनिवार को हाथीमारा स्थित जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने, दीप प्रज्वलन और सामूहिक रूप से वंदे मातरम् के गायन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद सहित मंचासीन अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि राकेश प्रसाद ने जिले में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए एसआईआर (Special Intensive Revision) अभियान को और गति देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर पार्टी की योजनाओं और कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करे। उन्होंने कहा कि जिला स्तर की मासिक बैठकें संगठनात्मक और संरचनात्मक विषयों पर गंभीर मंथन का महत्वपूर्ण मंच होती हैं, इसलिए इनकी गरिमा, अनुशासन और समयबद्धता बनाए रखना प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार की तरह कार्य करती है और सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय तथा सामूहिक भावना के साथ संगठन के कार्यक्रमों को सफल बनाना चाहिए। उन्होंने अपेक्षित कार्यकर्ताओं की अनुपस्थिति पर चिंता जताते हुए नियमित सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान आज भी उनके अनुशासन, संस्कार और कार्यशैली के कारण अलग है।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी सुरेन्द्र कुमार महतो और जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, अनुशासन और आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन पर विशेष बल दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि राकेश प्रसाद ने सभी नवनियुक्त मंडल प्रभारियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री जगेश्वर प्रजापति ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी ने दिया। राष्ट्रगान जन गण मन के सामूहिक गायन के साथ बैठक का समापन हुआ।
बैठक में सुरेन्द्र कुमार महतो, अमरेंद्र कुमार गुप्ता, रणंजय कुमार (कूंटू बाबू), बलराम महतो, ऋद्धि राज लक्ष्मी देवी, बबलू साव, शिव कुमार महतो, रीति श्रीवास्तव, अशोक कुमार सोनी, सुनील प्रसाद, मनोज कुमार महतो, राजीव पामदत्त, संतोष शर्मा, प्रवीण कुमार सोनू, विनोद प्रसाद, दिनेश प्रसाद, महेन्द्र प्रजापति, अनिल राय, शैलेन्द्र कुमार पटेल, शीतल सिंह, सन्नी कुशवाहा, वारिश खान, सुशांत कुमार पांडेय, संजय कुमार साह, रूपा देवी, जितेन्द्र साहू, नरेश साव, निरंजन कुमार, नूतन महतो, शौर्य प्रसाद कुशवाहा सहित सभी मंडलों के महामंत्री उपस्थित रहे।