शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती कांड का सफल खुलासा करने वाली SIT टीम सम्मानित

Spread the love

रामगढ़ एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र और जवानों को नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

रामगढ़ (झारखंड) : रजरप्पा थाना क्षेत्र के चर्चित शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती कांड के सफल अनुसंधान एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका निभाने वाली विशेष जांच टीम (SIT) को पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एसपी ने उत्कृष्ट कार्य के लिए एसआईटी में शामिल पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। सम्मानित होने वाले अधिकारियों में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रोहित राज सिंह, संजय कुमार रजक, निरंजन कुमार सिंह, रंजीत कुमार महतो तथा मो. इकबाल शामिल हैं। सभी अधिकारी रजरप्पा थाना में पदस्थापित हैं।

वहीं अभियान में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इनमें चालक हवलदार रोहित सिंह, आरक्षी नीरज कुमार भट्ट (बल संख्या-208), फुलचंद महतो (बल संख्या-334), संतोष कुमार सिंह (बल संख्या-361), भानू रजक (बल संख्या-83) तथा राजकुमार पासवान (बल संख्या-160) शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों का सम्मान अन्य पुलिसकर्मियों को भी बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार की प्रतिबद्धता के साथ संगठित अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।