रामगढ़ (झारखंड) : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मंगलवार को रामगढ़ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रामगढ छावनी के अधिकारीयों के साथ बैठक कर विभिन्न प्रशासनिक एवं विकासात्मक विषयों की समीक्षा की। इसके बाद वे रामगढ़ स्थित गुरुद्वारा पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेककर देश की समृद्धि तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। भारत के रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब पहुंचे यहां इन्होंने माथा टेका और गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव हरदीप सिंह होरा ने मंच संचालन किया। रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब के प्रधान परमदीप सिंह कालरा की नेतृत्व में भारत के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के समीप 1984 में हुए दंगे हुए नुकसान के बारे में जानकारी दी और कहा कि अब तक रामगढ़ के सिख समाज का 1984 दंगा में जो नुकसान हुआ था उसकी भरपाई अभी तक नहीं हो पाई है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सभी बातों से अवगत हुए। रामगढ़ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के द्वारा रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को मोमेंटो एवं सरोपा देकर सम्मानित किया गया। साथ आए एडिशनल सेक्रेटरी दीप्ति मोहिल चावला, जे एस सत्यजीत मोहंती CSD GM श्री सतेंद्र सिंह एयर मार्शल एसके सिंह समेत सभी को सिरोपा देकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, सचिव हरदीप सिंह, गुरु नानक स्कूल के चेयरमैन हरपाल सिंह अरोड़ा, कुलजीत सिंह कालरा जगजीत सिंह सोनी जोगिंदर सिंह जग्गी पप्पू जस्सल रविंदर सिंह छाबड़ा, सुरजीत सिंह छाबड़ा, यश छाबड़ा शामिल हुए।
गुरुद्वारा में दर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था, निवेश और अन्य समसामयिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
एसआईआर में भागीदारी बढ़ाने की अपील
संजय सेठ ने नागरिकों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में अधिक से अधिक लोग शामिल हों। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदाता सूची का सटीक और पारदर्शी होना आवश्यक है।
कानून-व्यवस्था पर जताई चिंता
मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि झारखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य के कई हिस्सों में अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे आम लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य वित्तीय चुनौतियों का सामना कर रहा है और कुछ विभागों में कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलने में कठिनाइयों की शिकायतें सामने आ रही हैं। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर भी उन्होंने चिंता व्यक्त की।
निवेश के लिए बेहतर माहौल जरूरी
संजय सेठ ने कहा कि किसी भी राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए मजबूत कानून-व्यवस्था, बेहतर सड़क, बिजली और अन्य आधारभूत सुविधाएं महत्वपूर्ण होती हैं। उनका कहना था कि निवेशक सबसे पहले सुरक्षित और अनुकूल वातावरण को प्राथमिकता देते हैं।
अन्य राज्यों का दिया उदाहरण
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झारखंड को विकास और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों से सीख लेकर आवश्यक सुधार करने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की नीति राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून के पालन को लेकर स्पष्ट है तथा अवैध घुसपैठ के मामलों में सख्त रुख अपनाया जाएगा।
रामगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम को लेकर स्थानीय राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी काफी सक्रियता देखने को मिली।