
गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी व पूर्व विधायक सुनीता चौधरी ने की पूजा, हजारों श्रद्धालुओं ने खींचा भगवान जगन्नाथ का रथ
रामगढ़ (झारखंड) : रामगढ़ जिले के कैथा स्थित श्री श्री जगन्नाथ मंदिर में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा महोत्सव श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और “जय जगन्नाथ” के जयघोष के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दिव्य रथ को अपने हाथों से खींचकर मौसीबाड़ी तक पहुंचाया।
