रामगढ़ (झारखंड) :रामगढ़ शहर के रांची रोड स्थित नए मिठाई, नमकीन एवं फास्ट फूड प्रतिष्ठान ‘माखन मिश्री’ का गुरुवार को भव्य उद्घाटन किया गया। प्रतिष्ठान का शुभारंभ महिला सदस्य श्रीमती उषा देवी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य नागरिक, व्यवसायी एवं सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर मुरारी अग्रवाल ने बताया कि माखन मिश्री में 80 प्रकार की शुद्ध मिठाइयां तथा 40 प्रकार के नमकीन थोक एवं खुदरा ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से कम चीनी और शुगर फ्री मिठाइयों की व्यवस्था स्वच्छ एवं हाइजीनिक वातावरण में की गई है, ताकि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक ग्राहक भी इनका आनंद ले सकें।
उन्होंने बताया कि शादी-विवाह एवं अन्य समारोहों के लिए होलसेल दर पर विभिन्न प्रकार की मिठाइयां उचित मूल्य पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा प्रतिष्ठान में फास्ट फूड, शुद्ध शाकाहारी थाली, चाइनीज एवं साउथ इंडियन व्यंजनों की भी विशेष व्यवस्था की गई है।
उद्घाटन समारोह में पूर्व विधायक शंकर चौधरी, रमेश अग्रवाल, रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मनजीत साहनी, मानद सचिव मानु चतुर्वेदी, पलविंदर सिंह सैनी, रवि सिंह, रविंद्र सिंह गांधी, पलविंदर सिंह जस्साल, शिव कुमार अग्रवाल, महेश अग्रवाल, बालकृष्ण जालान, संजय अग्रवाल, प्रेम प्रजापति, राजेश सिंह, अनिल सिंह, दुर्गा प्रसाद सिंह, देवेंद्र शर्मा, विमल बुधिया, प्रमोद कुमार सिंह, सीताराम महतो, लीलेश्वर प्रसाद, गुल्लू आनंद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
स्थानीय लोगों ने नए प्रतिष्ठान के उद्घाटन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे रामगढ़ शहर में गुणवत्तापूर्ण मिठाइयों और विविध खाद्य व्यंजनों का एक नया विकल्प उपलब्ध होगा।