रामगढ़ पुलिस में पीपिंग समारोह आयोजित, दो नवप्रोन्नत आयुधिक अवर निरीक्षकों को पहनाए गए बैज

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) :  पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रामगढ़ में शुक्रवार को नवप्रोन्नत पुलिस अधिकारियों के सम्मान में पीपिंग (बैज अलंकरण) समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों को नए पद के बैज पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विनोद कुमार निराला एवं कौलेश्वर राम को आयुधिक अवर निरीक्षक (Armourer Sub-Inspector) पद पर पदोन्नति मिलने के उपलक्ष्य में बैज प्रदान किए गए।

पुलिस अधीक्षक ने दोनों अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों में भी वृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों अधिकारी पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा को और मजबूत करेंगे।

समारोह के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी नवप्रोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।