रामगढ़ कैंट (झारखंड) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार शाम रामगढ़ के सुभाष चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा रामगढ़ जिला अध्यक्ष संजीव बावला ने किया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष संजीव बावला ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की सरकार राज्य के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के हितों की अनदेखी कर रही है, जिसके विरोध में भाजपा पूरे राज्य में लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज करा रही है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार विभिन्न जिलों में विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने सरकार से युवाओं से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से कदम उठाने की मांग भी की।
पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी, जागेश्वर प्रजापति, शिव महतो, रमेश करमाली, कैंट मंडल प्रभारी शैलेंद्र पटेल, रामगढ़ मंडल अध्यक्ष सुशांत पांडे, कैंट मंडल प्रभारी ऋषिकेश सिंह, सौरभ जायसवाल, रंजन सिंह फौजी, विजय जायसवाल, अशोक सोनी, अनमोल सिंह, विनीता सिंह, रूपा देवी, शीतल सिंह, महेंद्र प्रजापति, संतोष शर्मा, अमित ठाकुर, आकाश गुप्ता, अमर भारती, शशि शेखर सिंह, तरुण साव, संजय अग्रवाल, संदीप मिश्रा, अरुण राय, मणिशंकर ठाकुर, पप्पू यादव, बृजेश पाठक, सहदेव ठाकुर, नीतीश कुमार, अरविंद सिंह, सुरेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।