रामगढ़ कैंट (झारखंड) :कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर रोटरी क्लब रामगढ़ द्वारा रविवार को रोटरी हॉल सभागार में विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय सशस्त्र बलों के वीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत रामचंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बाजार टांड़ के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत वंदे मातरम् एवं सरस्वती वंदना से हुई। देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया और कारगिल के अमर शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन रोटेरियन अमरेश गणक ने किया। स्वागत भाषण रोटेरियन आशीष दास ने दिया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन रोटेरियन संजीव कुमार ‘संजू’ ने किया।
मुख्य अतिथि छावनी परिषद रामगढ़ के अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने दुर्गम पहाड़ियों, विषम परिस्थितियों और कठिन मौसम के बावजूद अद्भुत वीरता का परिचय देते हुए देश की सीमाओं की रक्षा की। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और प्रेरणा का प्रतीक है।
रोटेरियन सुरेश बगड़िया एवं अरुण राय ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने वर्ष 1999 के युद्ध में विपरीत परिस्थितियों में दुश्मन को परास्त कर तिरंगे की आन, बान और शान की रक्षा की।
वहीं रोटेरियन सुरेश पी. अग्रवाल एवं सुरेश बौंदिया ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को देश के वीर सपूतों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते हैं। कारगिल विजय भारतीय सैनिकों की राष्ट्रनिष्ठा, अनुशासन और अदम्य साहस का अनुपम उदाहरण है, जिसने विश्वभर में भारत का गौरव बढ़ाया।
कार्यक्रम के अंत में रोटरी क्लब रामगढ़ की ओर से मुख्य अतिथि विवेक सिंह को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के पी.पी. डॉ. ए.के. बरेलिया, सुरेश पी. अग्रवाल, सुरेश बगड़िया, अरुण राय, कमलेश्वर सिंह, अमरेश गणक, राजेश कुमार, राजेंद्र जैन, संजीव सिंह ‘संजू’, अनिल गर्ग, आलोक रतन चौधरी, संजय अग्रवाल, राहुल जैन, संजय शर्मा, मदन महेश्वरी, विजय पोद्दार, राजेश मेहता, मांगी गुप्ता, अभिषेक श्रॉफ, कांता सोबती, डॉ रजनी गुप्ता, सीमा सिंह, मंजू बरेलिया, संध्या गणक, नम्रता चौधरी, बलजीत कौर, जयेता दास सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।