
कार पर सवार जिन्हें सुरक्षित निकाला गया
रामगढ़, (झारखंड) : रांची-हजारीबाग राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर स्थित चुटूपालू घाटी में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रांची की ओर से रामगढ़ आ रहा अखरोट के छिलके से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और उसकी चपेट में नीचे चल रही एक कार आ गई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
