रामगढ़, झारखंड : सुमित अग्रवाल हत्याकांड का खुलासा, SIT ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार; प्रेस वार्ता में एसपी कार्यालय ने दी जानकारी

Spread the love

रामगढ़, झारखंड। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रामगढ़ में शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सुमित अग्रवाल हत्याकांड के खुलासे की जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में गठित विशेष जांच दल (SIT) ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

पुलिस के अनुसार 29 जुलाई 2026 की सुबह सूचना मिली थी कि न्यू कॉलोनी बगीचा से बड़का गड्डा जाने वाली सड़क किनारे एक व्यक्ति की तेज धारदार हथियार से हत्या कर शव फेंक दिया गया है। सूचना पर रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचा झंडा चौक, रामगढ़ निवासी सुमित अग्रवाल के रूप में हुई।

मृतक की पत्नी मनीषा अग्रवाल के लिखित आवेदन के आधार पर रामगढ़ थाना कांड संख्या 205/2026 दर्ज किया गया। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS)-2023 की धारा 103(1)/3(5) के तहत दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) अकस्म रजा के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। जांच के दौरान प्राप्त तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपी

  • सुरज कुमार दास उर्फ छोटू (25 वर्ष), पिता – स्व. कृष्ण नंदन दास उर्फ सरकार दास, निवासी – न्यू कॉलोनी बगीचा, थाना एवं जिला रामगढ़।

पुलिस ने बताया कि मामले का अनुसंधान जारी है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी एवं पुलिसकर्मी

  • अकस्म रजा, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), रामगढ़

  • पुनि नवीन प्रकाश पाण्डेय, सह-थाना प्रभारी, रामगढ़

  • पुअनि पंकज कुमार, रामगढ़ थाना

  • पुअनि सुमंत कुमार राय, रामगढ़ थाना

  • पुअनि बिश्वेश्वर हेंब्रम, रामगढ़ थाना

  • पुअनि विकास कुमार, रामगढ़ थाना

  • पुअनि मनीष कुमार सिंह, रामगढ़ थाना

  • पुअनि जॉनी कुमार, रामगढ़ थाना

  • पुअनि रोशन बाड़ा, रामगढ़ थाना

  • पुअनि रोशन कुमार, रामगढ़ थाना

  • रामगढ़ थाना रिजर्व गार्ड

पुलिस ने स्पष्ट किया कि मामले की जांच जारी है और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है।