संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर रामगढ़ में भाजपा का प्रदेश स्तरीय कलश वंदन अभियान आयोजित

Spread the love

रामगढ़ कैंट  (झारखंड) :  संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश स्तरीय भव्य कलश वंदन अभियान का आयोजन किया गया। “मन चंगा तो कठौती में गंगा” के अमर संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के आदर्शों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

रामगढ़ के शंभु शिवालय मंदिर परिसर में भाजपा रामगढ़ कैंट मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संत गुरु रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके बताए समरसता, समानता, सद्भाव और मानव सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में भाजपा रामगढ़ जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज ने अपने जीवन और वाणी से समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनका जीवन आज भी समाज को जाति-पांति और भेदभाव से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता एवं एकता की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संत-महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने समाज में भाईचारा, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन का वातावरण श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में वरुण सिंह, रंजन कुमार सिंह, विजय जायसवाल, समाजसेवी अयोध्या वर्मा, शशि शेखर सिंह, ऋषिकेश सिंह, अरविंद सिंह, सरदार अनमोल सिंह, रोबिन गुप्ता, राजीव पामदत्त, शीतल सिंह, विनीता सिंह, मंजू देवी, रमा मिश्रा, सौरभ जायसवाल, मणिशंकर ठाकुर, राजेश ठाकुर, सुनील प्रसाद, आकाश गुप्ता, मनोज कुमार सिंह, गोविंद शाह, सुमित कुमार रविदास, कुणाल दास, प्रमोद यादव, अमित कुमार अग्रवाल, नीतीश कुमार, तरुण साव, जगदीश शर्मा, धीरज साहू, अमित ठाकुर, संजय अग्रवाल, अमर कुमार, सुदीप मिश्रा, अंशु पांडेय, शुभम शर्मा, जीतू यादव, संजय सिंह सिसोदिया, रोशन कुमार, सूरज कुमार, संतोष कुमार वर्मा, नरेश साव, महेंद्र ठाकुर तथा रविदास समाज से सुमित रवि, प्रेम राम, सनी कुमार दास, सचिन राम, लक्ष्मण राम, कुलदीप राम, सोमर राम, छोटे लाल राम और कृष्णा राम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही।