रामगढ़ कैंट मंडल भाजपा कार्यालय में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

रामगढ़ कैंट, झारखंड  : स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ कैंट मंडल कार्यालय में आजादी का 80वां पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय ने किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्पित कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की जनता की मौजूदगी में तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

झंडोत्तोलन के बाद उपस्थित लोगों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस, खुदीराम बोस और चंद्रशेखर आजाद जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में नारे लगाए गए। “नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहें, खुदीराम बोस अमर रहें और चंद्रशेखर आजाद अमर रहें” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

कार्यक्रम में भाजपा जिला, मोर्चा एवं मंडल के पदाधिकारी, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता तथा पार्टी के कई नेता उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में शामिल पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। सभी ने आपसी सौहार्द के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया और देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।