रामगढ़ कैंट, झारखंड ;श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, बीजुलिया की बैठक 25 अगस्त 2026 को शिव हनुमान जलाराम मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता बिट्टू सिंह चंडोक ने की, जबकि संचालन रंजन फौजी ने किया।
बैठक में सर्वसम्मति से इस वर्ष भी पुरानी कमेटी को ही दुर्गा पूजा आयोजन की जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया गया। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष विशाल भदानी, सचिव अजीत गुप्ता और कोषाध्यक्ष तुलेश सिंह को बनाया गया।
वहीं, आजाद सिंह, अमर सिंह, रंजन फौजी, अनिल शर्मा और प्रदीप सिंह को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का आयोजन भव्य और ऐतिहासिक तरीके से किया जाएगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समिति के अन्य नए पदाधिकारियों की घोषणा सभी की सहमति से जल्द की जाएगी। बैठक का समापन रंजन सिंह ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से आजाद सिंह, अजीत गुप्ता, प्रदीप सिंह, अनिल शर्मा, रंजन फौजी, रंजन सिंह, छोटी शर्मा, तुलेश सिंह, एमपी सिंह सैनी, अंकित सिंह, परमजीत सिंह सैनी, गौतम सिंह, दीपक सिंह, दीपक यादव, अरविंद यादव, अंकित यादव, संतोष सिंह, मनीष गुप्ता, छोटेलाल यादव, कुणाल गुप्ता, रोहित कुमार, विश्वनाथ राय, सुमित शर्मा, अनु गोयल, राहुल गुप्ता, नंदू महतो, सतीश गुप्ता और उज्जवल सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।