रामगढ़ कैंट, झारखंड : नगर की प्रतिष्ठित सामाजिक-आध्यात्मिक संस्था शांतिधारा फाउंडेशन के सौजन्य से 15वां सम्मान समारोह गांधी चौक स्थित स्पाइस गार्डन में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता एवं संचालन फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुरेश पी. अग्रवाल ने किया।
कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद लाल अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया, जबकि मानद सचिव मनजीत साहनी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. के. चंद्रा ने फाउंडेशन की तीन स्थायी सेवा परियोजनाओं—चावल सेवा, श्रीमद्भगवद्गीता सेवा एवं पुस्तक सेवा—के संबंध में उपस्थित लोगों को संक्षिप्त जानकारी दी।
समारोह के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए चार विभूतियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
15वां शांतिधारा शिखर सम्मान मारवाड़ी महिला समिति को संस्कार, मानवीय मूल्यों, समाज सेवा एवं समर्पण के क्षेत्र में पिछले 36 वर्षों से निरंतर किए जा रहे सेवा कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
15वां शांतिधारा वयो-श्री सम्मान (75+) श्याम सुंदर परसरामपुरिया को उद्योग एवं समाज सेवा के क्षेत्र में 56 वर्षों के दीर्घकालीन योगदान के लिए दिया गया।
8वां शांतिधारा शिक्षा सम्मान प्रो. प्रणीत कुमार को पिछले 33 वर्षों से महिला शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।
वहीं 8वां शांतिधारा चिकित्सा सम्मान सेवानिवृत्त सिविल सर्जन डॉ. गीता सिन्हा मानकी को महिला चिकित्सा के क्षेत्र में 45 वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रदान किया गया।
सभी सम्मानित विभूतियों एवं संस्था के प्रतिनिधियों को पौधा, श्रीमद्भगवद्गीता की प्रति, शॉल एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था की सेवा गतिविधियों और समाज के प्रति योगदान को भी रेखांकित किया गया।
समारोह में डॉ. राजीव कुमार गुप्ता, रमन मेहरा, डॉ. शरद जैन, प्रभात कुमार अग्रवाल, रतन कुमार जैन, राजेश कुमार अग्रवाल, सुरेश बगड़िया, तेजिंदर सिंह सोनी, ओंकार मल्होत्रा, जीवन मल जैन, दिनेश पोद्दार, अजय अग्रवाल, रवि कुमार चौधरी, डॉ. शारदा प्रसाद, डॉ. सौम्या जैन, हरक चंद जैन, डॉ. तारा शंकर अग्रवाल, प्रवीण पाटनी, अभिषेक अग्रवाल, रितिक परसरामपुरिया, प्रकाश पटवारी, सुरेश चंद्र अग्रवाल, अरुणा जैन, मधु अग्रवाल, रिद्धि जैन, प्रिया अग्रवाल, शारदा अग्रवाल, नम्रता जैन, निर्मला अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल एवं विधि परसरामपुरिया सहित अनेक गणमान्य महिला-पुरुष उपस्थित रहे।