रामगढ़ में रघुवर दास का जोरदार स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने भेंट किया बुके और अंगवस्त्र

Spread the love

रामगढ़ कैंट, झारखंड : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रघुवर दास मंगलवार को रांची से हजारीबाग के लिए रवाना हुए। इस दौरान रामगढ़ शहर के पटेल चौक के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

पटेल चौक के पास कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री को बुके भेंट कर तथा अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। रघुवर दास ने भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

इसी क्रम में रामगढ़ शहर के न्यू गुप्ता क्लब के सदस्यों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें गणेश पूजा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र सौंपा।

स्वागत करने वालों में सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटुस, सुबीन तिवारी, प्रवीण कुमार, उमेश प्रसाद, रमेश साव, बबलू साव, तुलसी साहू, रंग लाल साहू, अजय कुमार, दशरथ कुमार, गणेश कुमार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।